कालीगंज में बम विस्फोट में लड़की की मौत, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Jun 2025 09:25 PM
कालीगंज में बम विस्फोट में लड़की की मौत, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज में सोमवार को बम विस्फोट में एक लड़की की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया. यह घटना कालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई. एक अधिकारी ने बताया कि अख्तर शेख नामक एक व्यक्ति को बम विस्फोट में लड़की की मौत में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार लड़की 13 वर्षीय तमन्ना खातून थी, तथा उसे बम के छर्रे लगे थे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ह्लयह बम विस्फोट दो स्थानीय समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर हुआ. 2023 में भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें हमारा एक अधिकारी घायल हो गया था. लड़की की मौत संभवत? बम के छर्रे लगने से हुई है.ह्व अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक जांच से यह पता चल जाएगा कि किस प्रकार का बम फटा, जिससे कालीगंज थाना क्षेत्र के बारोचंदगर में लड़की की मौत हो गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी.

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं बारोचंदगर में विस्फोट में एक लड़की की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं.” उन्होंने कहा, ” पुलिस दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र कड़ी एवं निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी.” पुलिस अधिकारी ने कहा, ”शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं.”

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लड़की अपनी मां के साथ नहाने के लिए पास के तालाब जा रही थी, तभी वह कुछ लोगों द्वारा फेंके गए बम की चपेट में आ गई. ये लोग उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे थे. कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशीष घोष को 50,049 मतों के अंतर से हराया है. वाम दलों द्वारा सर्मिथत कांग्रेस उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख 28,348 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu