ईरान ने की संघर्ष विराम की पुष्टि: इस्राइल का हवाई क्षेत्र अगले आदेश तक बंद

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 24 Jun 2025 10:47 AM
ईरान ने की संघर्ष विराम की पुष्टि: इस्राइल का हवाई क्षेत्र अगले आदेश तक बंद
ऑडियो सुनें

ईरान: पश्चिम एशिया में बीते 13-14 मई की दरम्यानी रात इस्राइल के हवाई हमलों से शुरू हुआ हिंसक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 11 दिनों में 950 से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं। अमेरिका भी सेना का इस्तेमाल कर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले कर चुका है। ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइलें दागीं। इसके बाद ट्रंप ने संघर्ष विराम का एलान किया। ईरान ने इस्राइल पर हमले शुरू कर।

ईरानी हमले में सात लोगों की मौत

इस्राइल की आपातकालीन सेवा ने कहा कि बीरशेवा में हुए ईरानी हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस्राइल का हवाई क्षेत्र अगले आदेश तक बंद
इस्राइल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने कहा कि ईरान की ओर से की गई बमबारी के कारण उन्हें हवाई क्षेत्र को सभी यात्री विमानों के लिए बंद करना पड़ा। इनके मंगलवार को उतरने और उड़ान भरने की उम्मीद थी। कुछ उड़ानों को भूमध्य सागर के ऊपर चक्कर लगाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

ईरान ने किया संघर्ष विराम का एलान

इस्राइल पर हमलों के बाद अब ईरान ने संघर्ष विराम का एलान कर दिया है। ईरान ने कहा कि हमने आखिरी मिसाइल हमले पूरे कर लिए हैं।

इस्राइल से दिल्ली पहुंचे 161 भारतीय नागरिक

ऑपरेशन सिंधू के तहत 161 भारतीय नागरिकों को इस्राइल से लेकर पहली उड़ान दिल्ली पहुंची। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन सिंधु का इस्राल चरण 23 जून, 2025 को शुरू हुआ। इसमें जॉर्डन से 161 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था स्वदेश लाया गया। हवाई अड्डे पर, राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

इस्राइल से लौटे बुजुर्ग दंपती त्रियंबक कोली ने कहा कि मुझे इस्राइल में डेढ़ महीना हो गया था। वहां अचानक स्थिति बिगड़ गई। हम दिन के किसी भी समय विस्फोटों की आवाज सुन सकते थे। हम डर गए थे। अब हम वापस आ गए हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं। हम अपने बेटे के नवजात शिशु से मिलने वहां गए थे। वे इस्राइल में ही रहेंगे। वे वापस नहीं आएंगे। हम वापस आ गए हैं। स्थिति अभी भी बिगड़ रही है। उनकी पत्नी कहती हैं कि हमने आसमान में बम (मिसाइल) देखे। उनमें से छह हमारे सिर के ऊपर से गुजरे। जब हमने यह देखा तो हम छिप गए थे। हम प्रधानमंत्री मोदी के बहुत आभारी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital