भांजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं राहुल : कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Jun 2025 07:40 PM
भांजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं राहुल : कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने मंगलवार को राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सवाल उठाने के बाद उस पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी भांजी के स्नातक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही स्वदेश लौटेंगे. राहुल गांधी की भांजी और प्रियंका गांधी वाद्रा की पुत्री मिराया ब्रिटेन में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं.

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले गांधी के देश से “बार बार बाहर जाने” को लेकर हमला बोला था.
मालवीय ने ‘एक्स’ पर कहा, “राहुल गांधी पिछले हफ्ते गुप्त रूप से छुट्टी मानने के लिए विदेश दौरे पर थे. अब, वह फिर से एक और अज्ञात स्थान पर विदेश चले गए हैं.” उन्होंने कहा, “वह बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के रूप में, उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना होगा.” सोशल मीडिया पर ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं.

हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उनकी फ्लाइट का शेड्यूल नई दिल्ली-बहरीन-लंदन था. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय अपनी घटिया चालों पर कायम है. वह और कुछ नहीं जानता. राहुल गांधी अपनी भांजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu