अमेरिकी हमलों से हमारे परमाणु प्रतिष्ठान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं : ईरान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Jun 2025 08:10 PM
अमेरिकी हमलों से हमारे परमाणु प्रतिष्ठान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं : ईरान
ऑडियो सुनें

दुबई. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने बुधवार को पुष्टि की कि सप्ताहांत में हुए अमेरिकी हमलों से देश के परमाणु प्रतिष्ठान ”बुरी तरह से क्षतिग्रस्त” हुए हैं. ‘अल जजीरा’ से बात करते हुए बाघेई ने यह टिप्पणी की, हालांकि उन्होंने विस्तार से बताने से इनकार कर दिया. बाघेई ने स्वीकार किया कि रविवार को अमेरिकी बी-2 बमवर्षकों द्वारा बंकर-बस्टर बम गिराए जाने से काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा, ”हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu