ममदानी बोलते हैं तो पाकिस्तान की ‘पीआर टीम’ छुट्टी पर चली जाती है: सिंघवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Jun 2025 08:53 PM
ममदानी बोलते हैं तो पाकिस्तान की ‘पीआर टीम’ छुट्टी पर चली जाती है: सिंघवी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस सांसद अभिषेक सिंघवी ने बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क के महापौर पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी की आलोचना करते हुए कहा कि जब वह बोलते हैं तो ”पाकिस्तान की पीआर टीम छुट्टी पर चली जाती है.” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद तथा अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी ममदानी की आलोचना की और कहा कि वह भारतीय की तुलना में पाकिस्तानी ज्यादा लगते हैं.

फिल्म निर्माता मीरा नायर और युगांडा के भारतीय मूल के लेखक महमूद ममदानी के बेटे ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से महापौर पद के उम्मीदवार होंगे. सिंघवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जब ज.ोहरान ममदानी अपना मुंह खोलते हैं, तो पाकिस्तान की पीआर टीम छुट्टी ले लेती है. भारत को उनके जैसे सहयोगी के रूप में दुश्मनों की ज.रूरत नहीं है. वह न्यूयॉर्क से सिर्फ हवा हवाई बातें करते हैं.”

लोकसभा सदस्य रनौत ने कहा, ”उनकी मां मीरा नायर हैं, जो सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, पद्मश्री हैं, एक प्यारी और मशहूर बेटी हैं, जो भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं और न्यूयॉर्क में रहती हैं. उन्होंने एक प्रसिद्ध लेखक महमूद ममदानी (गुजराती मूल) से शादी की और जाहिर तौर पर बेटे का नाम ज.ोहरान है, वह भारतीय से ज्यादा पाकिस्तानी लगता है….” रनौत ने कटाक्ष करते हुए कहा, “उनकी हिंदू पहचान या वंशावली के साथ जो कुछ भी रहा हो … अब वह हिंदू धर्म को मिटाने के लिए तैयार हैं, वाह!! हर जगह एक ही कहानी है. अलग-अलग मौकों पर मीरा जी से मुलाकात हुई, माता-पिता को बधाई!”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu