शादी के बंधन में बंधे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज..

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 28 Jun 2025 10:23 AM
शादी के बंधन में बंधे जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज..
ऑडियो सुनें

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने शुक्रवार को इटली के वेनिस के लैगून में एक द्वीप पर लॉरेन सांचेज से शादी की। शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें सांचेज लंबी सफेद पोशाक में दिखाई दे रही हैं। वहीं बेजोस काले कोट और टाई पहने नजर आए। जोड़े ने शादी समारोह में शामिल हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पत्रकार लॉरेन सांचेज से शादी करने के लिए इटली के खूबसूरत शहर वेनिस को चुना है। इस शादी को ‘सदी की सबसे बड़ी शादी’ कहा जा रहा है। शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर से करीब 200 से 250 हाई-प्रोफाइल मेहमान पहुंचे हैं। इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर, बिल गेट्स, ओपरा विन्फ्रे, ऑरलैंडो ब्लूम, जॉर्डन की क्वीन, क्रिस जेनर, किम और क्लोई कार्डेशियन, जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सांचेज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर
शादी के बाद सांचेज के वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट (लॉरेनसांचेजबेजोस) से दो तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। यह अकाउंट हाल ही में बना है। इस पर केवल यही दो तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। हालांकि इसमें यह जिक्र नहीं किया गया है कि तस्वीर कहां से ली गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital