राष्ट्रीय राजधानी में दो लोग गिरफ्तार, प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 28 Jun 2025 04:34 PM
राष्ट्रीय राजधानी में दो लोग गिरफ्तार, प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से प्रतिबंधित चीनी मांझा के 1,100 से अधिक रोल बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीनी मांझा कांच और प्लास्टिक से तैयार किए जाने के कारण मनुष्यों और पशुओं के लिए खतरनाक माना जाता है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों राजू चौरसिया (51) और अरीब खान (22) को क्रमश: उत्तम नगर और कमला मार्केट से गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 जून को पहले अभियान में पुलिस ने उत्तम नगर में एक दुकान-सह-गोदाम पर छापा मारा और चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सोम बाजार रोड स्थित उसके परिसर में रखे चीनी मांझा के 922 रोल बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों ही तरीकों से प्रतिबंधित मांझा बेचने की बात स्वीकार की। ?? अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए इसे स्थानीय दुकानदारों और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से बेचता था।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले 2022 में भी उस पर इसी तरह के आरोप दर्ज किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने 27 जून को रामलीला मैदान के निकट कमला मार्केट इलाके से खान को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसके पास से प्रतिबंधित मांझा के 248 रोल बरामद किये गये।

दरियागंज निवासी खान पहले कपड़े की एक दुकान पर काम करता था और अधिक मुनाफा कमाने के लालच में आकर वह मांझा के अवैध व्यापार में शामिल हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (बी) (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital