‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Jun 2025 09:48 PM
‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर जारी विवाद अब खत्म हो गया है और खुद दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म में अपनी वापसी की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी. इससे पहले मई में परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का ऐलान किया था. अब रावल फिर से प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ काम करते नजर आएंगे.

रावल के फिल्म से अलग होने की घोषणा के बाद अक्षय ने मुकदमा दायर किया, जो अपनी कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ के माध्यम से इस फिल्म के निर्माता भी हैं. रावल अब पुन? फिल्म से जुड़ गए हैं. हाल में एक पॉडकास्ट में परेश रावल ने बताया कि अब वह फिर से फिल्म का हिस्सा हैं.

उन्होंने कहा, “फिल्म पहले भी आने ही वाली थी, लेकिन हमें आपस में कुछ चीजें ठीक करनी थीं. प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील ये सभी लोग कई सालों से अच्छे दोस्त हैं और बहुत रचनात्मक भी.” दिग्गज अभिनेता रावल ने अक्षय के मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि कोई विवाद नहीं है. अक्षय ने रावल से 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी. रावल ने कहा, “जब लोग किसी चीज को इतना पसंद करते हैं, तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें मेहनत से बनाई गई चीज दें.” उन्होंने कहा, “आप चीजों को हल्के में नहीं ले सकते. मेहनत करके उन्हें (फिल्म) दो. इसलिए, मेरी राय थी कि सब साथ में आएं, मेहनत करें. और कुछ नहीं. अब सब सुलझ गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu