बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का विकल्प खुला है: तेजस्वी यादव

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Jul 2025 01:56 PM
बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का विकल्प खुला है: तेजस्वी यादव
ऑडियो सुनें

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पैदा विवाद के मद्देनजर उनकी पार्टी के पास आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का ‘‘विकल्प खुला’’ है।

विपक्ष के नेता ने मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस कवायद के समर्थन में इसलिए आया है, क्योंकि निर्वाचन आयोग सरकार के ‘‘राजनीतिक हथकंडे’’ के रूप में काम कर रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital