ईद-ए-मिलाद अवकाश अब 5 सितम्बर को, शासन ने संशोधित अधिसूचना की जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Sep 2025 10:11 PM
ईद-ए-मिलाद अवकाश अब 5 सितम्बर को, शासन ने संशोधित अधिसूचना की जारी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में दिनांक 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही, 06 सितम्बर 2025 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu