न्यायालय ने गुजरात दंगों पर ‘तुस्सी ग्रेट हो’ नहीं कहा, फैसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: कांग्रेस

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने को लेकर शनिवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने सिर्फ एसआईटी की रिपोर्ट को बरकार रखा है तथा उसने ‘तुस्सी ग्रेट हो’ नहीं कहा है. मुख्य विपक्षी ने दल यह भी कहा कि शीर्ष अदालत के निर्णय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

पार्टी प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु ंिसघवी ने ट्वीट किया, ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्णयों का कभी राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए, मगर भक्तों के मुताबिक उच्चतम न्यायालय ने मोदी/गुजरात सरकार के बारे में कहा है- “तुस्सी ग्रेट हो”! न्यायालय ने सिर्फ एसआईटी की रिपोर्ट को बरकरार रखा, जिसके मुताबिक कोई साजिश नहीं हुई और ंिहसा सहज प्रतिक्रिया थी.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘गुजरात दंगों में हत्या के कई दोषियों को नहीं भूलना चाहिए जिन पर दोष सिद्ध हुआ. उच्चतम न्यायालय ने केवल प्रधानमंत्री द्वारा साजिश या बयान की बात को खारिज किया है. इसका सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के रूप में सम्मान किया जाना चाहिए.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button