नेपाल की जेल से भागे पांच कैदी यूपी के सिद्धार्थनगर में गिरफ्तार, सीमा पर बढ़ी चौकसी

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 10 Sep 2025 03:41 PM
नेपाल की जेल से भागे पांच कैदी यूपी के सिद्धार्थनगर में गिरफ्तार, सीमा पर बढ़ी चौकसी
ऑडियो सुनें

काठमांडू:नेपाल के युवाओं के आक्रोश ने देश में राजनीतिक-सामाजिक उथल-पुथल पैदा कर दी है। आक्रोशित जेन-जी (युवाओं) की भीड़ ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी। इसके अलावा देश की संसद, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों में भी आगजनी की गई। भारत ने बिगड़ते हालात पर चिंता जाहिर की है। एतहतियात के तौर पर एअर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली से काठमांडो जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है।

नेपाल की जेल से भागे पांच कैदियों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल की एक जेल से भागे पांच कैदियों को भारत में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के सिद्धार्थनगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर ये गिरफ्तारियां की गईं और बाद में कैदियों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital