भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ईवी बाजारों में से एक: कुमारस्वामी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Sep 2025 08:05 PM
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ईवी बाजारों में से एक: कुमारस्वामी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते इले्ट्रिरक वाहन बाजारों में से एक है. वित्त वर्ष 2024-25 में देश में 10 लाख से अधिक इले्ट्रिरक वाहन बेचे गए. कुमारस्वामी ने कहा कि भारत का वाहन उद्योग परिवर्तन की दहलीज पर है, जो पेट्रोल, डीजल से स्वच्छ परिवहन की ओर तथा घरेलू बाजार से वैश्विक आकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है.

कुमारस्वामी ने कहा, ” वित्त वर्ष 2024-25 में भारत में दस लाख से अधिक इले्ट्रिरक वाहन बेचे गए, जिसमें इले्ट्रिरक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 21 प्रतिशत और इले्ट्रिरक तिपहिया वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई. भारत अब दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते इले्ट्रिरक वाहन बाजारों में से एक है.” मंत्री ने फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) द्वारा आयोजित खुदरा वाहन सम्मेलन में एक वीडियो संदेश में यह बात कही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu