एनएचआरसी ने नेटफ्लिक्स सीरीज में दिखाए गए ‘ई-सिगरेट के इस्तेमाल’ पर जारी किया नोटिस

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस शिकायत के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मुंबई पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक ओटीटी मंच पर जारी वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक लोकप्रिय अभिनेता को बिना किसी चेतावनी या अस्वीकरण के प्रतिबंधित ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है.

मामले की कार्यवाही से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस दृश्य को ”खुले तौर पर दिखाया’ गया, जिसने कथित तौर पर ऐसे प्रतिबंधित पदार्थों के उपयोग को ब­ढ़ावा देकर युवा दर्शकों को गुमराह किया या नकारात्मक रूप से प्रभावित किया. मंत्रालय या ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करें और आयोग के अवलोकन के लिए दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करें. यह शिकायत मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय जोशी ने दर्ज कराई है. आरोप है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर को बिना किसी चेतावनी या अस्वीकरण के प्रतिबंधित ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है. एनएचआरसी ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया कानूनों का गंभीर उल्लंघन प्रतीत होते हैं. एनएचआरसी के सदस्य प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने मामले की सुनवाई की और नोटिस जारी किये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button