‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ से काम नहीं चलेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए नई सोच चाहिए: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Sep 2025 08:33 PM
‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ से काम नहीं चलेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए नई सोच चाहिए: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/गुरुग्राम. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकार की विनिर्माण से जुड़ी नीतियों को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि अब ‘पीआर’ और ‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ से काम नहीं चलेगा, बल्कि उत्पादन ब­ढ़ाने के लिए एक नई सोच की जरूरत है.
राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर पोस्ट किया, “पिछले 11 वर्षों में अगर वास्तव में कुछ ‘मेक इन इंडिया’ बना है तो वो हैं ‘मित्र पूंजीपति’. यह सच्चाई है कि मोदी जी की नीतियां सिफ.र् अदाणी-अंबानी जैसे अरबपतियों को ही लाभ पहुंचा रही हैं.” उन्होंने दावा किया कि इसका सबसे बड़ा नुकसान हमारे एमएसएमई क्षेत्र को हुआ है, जो अर्थव्यवस्था की री­ढ़ है और सबसे ज़्यादा रोजग़ार पैदा करता है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है, “जीडीपी में विनिर्माण का हिस्सा 25 प्रतिशत करने का वादा था, लेकिन आज यह सिफ.र् 13 प्रतिशत के आसपास रह गया है. भारत, जो कभी विश्वस्तरीय उत्पाद बना रहा था, अब ज़्यादातर चीनी सामानों की असेंबलिंग करता है.” उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी जैसी एक के बाद एक गलत नीतियों ने एमएसएमई और हमारी विनिर्माण क्षमताओं को बर्बाद कर दिया.

कांग्रेस नेता ने कहा, “जीएसटी दरें घटाने के बाद भी सरकार के पास इस क्षेत्र को फिर से खड़ा करने का कोई दृष्टिकोण नहीं है. ‘पीआर’ और ‘हैडलाइन मैनेजमेंट’ से अब काम नहीं चलने वाला.” राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, “भारत को उत्पादन ब­ढ़ाने के लिए एक नई सोच चाहिए. ऐसी नीतियां हों जो युवाओं के लिए रोजग़ार पैदा करें, सबको समान अवसर दें और हमारे लोगों के हुनर का सम्मान करें.”

गुरुग्राम के एक पिज्जा रेस्तरां में देखे गए राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार रात गुरुग्राम के गैलेरिया मार्केट स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट में देखे गए. एक कांग्रेस नेता के अनुसार, यह राहुल का औचक दौरा था और पार्टी के कुछ ही नेताओं को इसकी जानकारी थी. हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष खटाना ने बताया कि राहुल ने रेस्टोरेंट में लगभग 45 मिनट बिताए और कर्मचारियों से भी बातचीत की. इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

खटाना के अनुसार, राहुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लापरवाही के कारण न केवल गुरुग्राम, बल्कि पूरा हरियाणा विकास के मामले में पिछड़ रहा है. वरिष्ठ नेता ने अन्य लोगों से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और सत्ता में बने रहने के लिए वोटों की चोरी का सहारा ले रही है. बताया जा रहा है कि यह उनका दूसरा ऐसा औचक दौरा था. राहुल गांधी चार साल पहले भी गैलेरिया मार्केट स्थित एक अन्य कैफे में इसी तरह पहुंचे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu