कैटरीना कैफ अभिनीत ‘फोन भूत’ अक्टूबर में होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jun 2022 07:10 PM
कैटरीना कैफ अभिनीत ‘फोन भूत’ अक्टूबर में होगी सिनेमाघरों में रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत ‘फोन भूत’ सात अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के निर्देशक गुरमीत सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. इसका निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कम्पनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया गया है.

निर्माण कम्पनी ने मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी रिलीज तारीख की घोषणा की. उसने ट्वीट किया, ‘‘ ‘फोन भूत’ की दुनिया में आपका स्वागत है. सात अक्टूबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.’’ फिल्म में जैकी श्रॉफ, शीबा चड्ढा, निधि बिष्ट और सुरेंद्र ठाकुर भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी रवि शंकरन और जसंिवदर सिंह बाथ ने लिखी है. फिल्म पहले 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu