बंगाल: ममता ने केरल की घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की लंबी उम्र की प्रार्थना की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 22 Oct 2025 01:37 PM
बंगाल: ममता ने केरल की घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की लंबी उम्र की प्रार्थना की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केरल दौरे के दौरान एक बड़ी दुर्घटना में बाल-बाल बचने पर राहत व्यक्त की और उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। ममता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लईश्वर का शुक्र है कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) सुबह केरल दौरे के दौरान एक बड़ी दुर्घटना में बाल-बाल बच गयीं। उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।

विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी राष्ट्रपति की सुरक्षा के प्रति ंिचता जताई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सबरीमला ले जा रहे हेलीकॉप्टर के पहिये बुधवार सुबह यहां प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में उतरते समय कंक्रीट के नवनिर्मित हेलीपैड पर गड्ढे में फंस गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital