छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों का समर्पण, अमित शाह ने 26 मार्च तक नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 27 Oct 2025 01:37 PM
छत्तीसगढ़ में 21 माओवादियों का समर्पण, अमित शाह ने 26 मार्च तक नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया
ऑडियो सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में 13 ‘‘वरिष्ठ’’ माओवादियों समेत 21 माओवादियों ने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण कर दिया है। शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के सरकार के संकल्प को दोहराया।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को 21 माओवादियों ने अधिकारियों को 18 हथियार सौंपने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया।
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 21 माओवादियों ने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 13 ‘वरिष्ठ काडर’ थे।’’ गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के आह्वान पर ंिहसा का त्याग कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सराहना की और कहा कि वह उन नक्सलियों से जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील करना चाहते हैं जो अब भी बंदूकें थामे हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ बस्तर जिले के जगदलपुर में केंद्रीय समिति के एक सदस्य सहित 210 माओवादियों ने 17 अक्टूबर को पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उन्होंने इस दौरान अपने 153 से अधिक हथियार सौंपे थे। इन माओवादियों पर कुल 9.18 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।
बस्तर क्षेत्र के बीजापुर जिले में दो अक्टूबर को 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था जिनमें से 49 पर कुल 1.06 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital