जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 27 Oct 2025 01:42 PM
जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के 2025-26 चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई, जो चार नवंबर को होने वाले मतदान के लिए एक महत्वपूर्ण चरण है। चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

मंगलवार सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी। उसके बाद उसी दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे जारी की जाएगी, जिसके बाद रात आठ बजे प्रेस वार्ता और प्रचार स्थलों का आवंटन किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को अस्थायी मतदाता सूची के प्रकाशन और संशोधन के साथ शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ आने वाले दिनों में पूरे विश्वविद्यालय परिसर में चुनाव प्रचार तेज़ होने की उम्मीद है। मतदान चार नवंबर को होगा और नतीजे छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

जेएनयू छात्र संघ के 2024-25 चुनावों में वाम सर्मिथत समूहों ने चार केंद्रीय पैनल पदों में से तीन पर जीत हासिल की थी जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव की सीट हासिल की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital