नेताजी की मृत्यु विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Oct 2025 07:50 PM
नेताजी की मृत्यु विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
ऑडियो सुनें

रामनाथपुरम. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका मानना है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी, हालांकि उनके पास इसे साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है. उपराष्ट्रपति ने पसुम्पोन में थेवर के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कहा, ”मेरे पास कोई सबूत नहीं है, लेकिन मेरा मानना ??है कि बोस की मृत्यु उस विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी, क्योंकि नेताजी के अनुयायी एवं स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर ने ऐसा कहा था. उन्होंने कहा था, ‘नेताजी की मृत्यु उस विमान दुर्घटना में नहीं हुई थी, और मैं उनसे मिला था’.” उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें थेवर की बातों पर विश्वास है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कभी झूठ नहीं बोला.

राधाकृष्णन ने कहा, ”उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में भी आध्यात्मिकता का मार्ग अपनाया, यही उनकी महानता थी.” बृहस्पतिवार को थेवर की 63वीं ‘गुरु पूजा’ और 118वीं जयंती मनाई गई. उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1908 को हुआ था और 30 अक्टूबर, 1963 को उनका निधन हो गया था.

राधाकृष्णन ने यह भी बताया कि जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन में थेवर के योगदान के सम्मान में उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, तो थेवर ने इनकार कर दिया था. राधाकृष्णन ने कहा, ”उन्होंने (थेवर) नेहरू से कहा था कि वह बस इतना चाहते हैं कि नेताजी के साथ न्याय हो.” उपराष्ट्रपति पदभार ग्रहण करने के बाद राधाकृष्णन पहली बार तमिलनाडु के दौरे पर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu