‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के किरदार की पहली तस्वीर जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Nov 2025 10:06 PM
‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के किरदार की पहली तस्वीर जारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के निर्माताओं ने बुधवार को वरुण धवन के किरदार की पहली तस्वीर के साथ पोस्टर जारी किया. पोस्टर में अभिनेता को युद्ध के मैदान में राइफल लिए और सैन्य पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है. निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम पोस्ट’ के कैप्शन में लिखा, “देश का फौजी, होशियार सिंह दहिया.” ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया हैं.

फिल्म में देओल और धवन के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी नजर आएंगे.
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है जिसे टी-सीरीज. द्वारा जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है और यह गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu