सम्राट चौधरी ने गृह विभाग संभाला, कहा-स्कूल-कॉलेजों के आसपास ‘एंटी-रोमियो दस्ते’ तैनात किए जाएंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Nov 2025 09:22 PM
सम्राट चौधरी ने गृह विभाग संभाला, कहा-स्कूल-कॉलेजों के आसपास ‘एंटी-रोमियो दस्ते’ तैनात किए जाएंगे
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को गृह विभाग का कार्यभार संभालने के साथ ही कहा कि राज्य में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल और कॉलेजों के आसपास विशेष पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी ने कहा, “हम ‘पिंक पेट्रोलिंग’ की तर्ज पर स्कूलों और कॉलेजों के बाहर ‘एंटी-रोमियो दस्ते’ तैनात करेंगे ताकि कोई भी हमारी बहनों और बेटियों के साथ छेड़खानी या उनका उत्पीड़न करने की हिम्मत न कर सके. छुट्टियों के दौरान भी विशेष पुलिस बल निगरानी करेगा.” ‘पिंक पेट्रोलिंग’ कई राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी रोकने के लिए पहले से लागू है.

उन्होंने कहा कि अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी और अब तक करीब 400 माफिया की पहचान की जा चुकी है, जिनकी संपत्तियां न्यायालय के आदेश पर जब्त की जाएंगी. चौधरी ने कहा, “न्यायालय के आदेश के अनुसार अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे.” उन्होंने कहा कि जेलों में सख्त निगरानी रखी जाएगी.

उपमुख्यमंत्री ने बताया, ”जेल परिसर में मोबाइल फोन की अनधिकृत एंट्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगीङ्घ चिकित्सकों की अनुमति के बिना कैदियों को बाहर का भोजन नहीं मिलेगा.” उन्होंने कहा, ”नीतीश कुमार ने बिहार में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है. हम इसे और मजबूत करने की दिशा में प्रयास करेंगे.” चौधरी ने कहा कि साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई होगी और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल या आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में “संगठित अपराध” पर अंकुश लगाया जाएगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में “सुशासन” को और सुदृ­ढ़ किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu