ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होना चाहिए मतदान: मायावती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Dec 2025 09:26 PM
ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होना चाहिए मतदान: मायावती
ऑडियो सुनें

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को ईवीएम के जरिये मतदान को लेकर लगातार जताई जा रही आशंका का हवाला देते हुए कहा कि देश को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोंिटग मशीन) को छोड़कर पारंपरिक बैलेट पेपर (मतपत्र) प्रणाली को फिर से अपनाना चाहिए.

मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी पार्टी का सुझाव है कि चुनाव के दौरान और बाद में ईवीएम से जुड़ी अनियमितताओं की लगातार आ रही शिकायतों को दूर करने और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण विश्वास बहाल करने के लिए, ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रणाली को पारंपरिक मतपत्र प्रणाली से बदल दिया जाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी वजह से ऐसा अभी नहीं किया जा सकता है, तो कम से कम मतदान के दौरान ‘वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) मशीन के बॉक्स में गिरने वाली र्पिचयों की गिनती सभी मतदान केंद्रों पर की जानी चाहिए और उनका मिलान ईवीएम के जरिये पड़े वोटों से किया जाना चाहिए.’’

उन्होंने कहा कि ऐसा ना करने के पीछे बहुत अधिक समय लगने का जो कारण निर्वाचन आयोग द्वारा बताया गया है वह बिल्कुल भी उचित नहीं है.
मायावती ने कहा, ‘‘मतगणना के लिए कुछ अतिरिक्त घंटे लगना ंिचता का विषय नहीं होना चाहिए, खासकर यह देखते हुए कि पूरी चुनाव प्रक्रिया कई महीनों तक चलती है. यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बढ़ेगा और उत्पन्न होने वाली अनेक शंकाएं और आशंकाएं समाप्त होंगी, जो अंतत? राष्ट्र के हित में होगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu