राहुल गांधी के खिलाफ केस की सुनवाई अब लखनऊ की अदालत में होगी, हाईकोर्ट ने केस ट्रांसफर की अर्जी मंजूर की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 17 Dec 2025 03:54 PM
राहुल गांधी के खिलाफ केस की सुनवाई अब लखनऊ की अदालत में होगी, हाईकोर्ट ने केस ट्रांसफर की अर्जी मंजूर की
ऑडियो सुनें

लखनऊ: राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में चल रहे एक मामले को लखनऊ ट्रांसफर किया जाएगा। अब इस मामले की सुनवाई लखनऊ की विशेष अदालत में होगी। इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को सुनवाई के बाद आदेश दे दिया है। न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने याची की स्थानांतरण अर्जी पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर सवाल उठाए हैं। उसके द्वारा दाखिल अपराधिक परिवाद पर सुनवाई रायबरेली की विशेष कोर्ट में चल रही है। इस पर शिशिर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके आग्रह किया था कि यह केस लखनऊ की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया जाए क्योंकि उन्हें रायबरेली में उसकी जान को खतरा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital