कोलकाता मेट्रो जनवरी में रविवार को ब्लू और ग्रीन लाइन पर अधिक ट्रेन चलाएगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 Jan 2026 03:20 PM
कोलकाता मेट्रो जनवरी में रविवार को ब्लू और ग्रीन लाइन पर अधिक ट्रेन चलाएगी
ऑडियो सुनें

कोलकाता: मेट्रो रेलवे कोलकाता यात्रियों की सुविधा के लिए जनवरी के सभी रविवारों को अतिरिक्त ट्रेन चलाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के बीच चलने वाली ब्लू लाइन पर रविवार को 130 के स्थान पर अब 160 सेवाएं संचालित होंगी, जिनमें 80 अप और 80 डाउन फेरे शामिल होंगे।

इसमें बताया गया है कि ब्लू लाइन पर पहली ट्रेन सुबह नौ बजे शुरू होगी। वहीं, अंतिम सेवा शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए रात 9.33 बजे और शहीद खुदीराम से दमदम के लिए रात 9.44 बजे रवाना होगी। बयान में कहा गया है कि ग्रीन लाइन पर भी रविवार को ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं और अब हावड़ा मैदान तथा साल्ट लेक सेक्टर पांच के बीच कुल 124 सेवाएं संचालित होंगी, जिनमें 62 अप और 62 डाउन फेरे शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि ग्रीन लाइन पर पहली ट्रेन हावड़ा मैदान से सुबह नौ बजे और साल्ट लेक सेक्टर 5 से सुबह 9.02 बजे चलेगी, इस मार्ग पर अंतिम ट्रेन रात 9.55 बजे प्रस्थान करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital