भारत सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, ईरान में रह रहे भारतीय को लौटने की सलाह

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 14 Jan 2026 04:39 PM
भारत सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, ईरान में रह रहे भारतीय को लौटने की सलाह
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: ईरान में पिछले दो सप्ताह से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने ईरान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। इस सलाह में ईरान में मौजूद छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक सभी शामिल हैं।

उपलब्ध साधनों से ईरान छोड़ने की अपील

विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि भारतीय नागरिक उपलब्ध सभी परिवहन साधनों का उपयोग करें, जिनमें कमर्शियल उड़ाने भी शामिल हैं, ताकि वे सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर निकल सकें।

सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह
सरकार ने दोहराया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या अशांत क्षेत्रों से दूर रहने, स्थानीय हालात पर नजर बनाए रखने और ईरान स्थित भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

यात्रा दस्तावेज हमेशा रखें तैयार

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र, हर समय अपने पास सुरक्षित और तैयार रखें।

सहायता के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मृतकों की संख्या बढ़कर 2,572 हुई

ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने सरकार विरोधी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा का संकेत दिया है। वहीं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 2,572 हो गई है।

अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि बुधवार सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर 2,571 हो गई थी। यह आंकड़ा दशकों में ईरान में हुए किसी भी विरोध प्रदर्शन या अशांति में हुई मौतों की संख्या से कहीं अधिक है और देश की 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान फैली अराजकता की याद दिलाता है। मृतकों की संख्या की जानकारी मिलने के बाद, ट्रंप ने ईरान के नेताओं को चेतावनी दी कि वह किसी भी प्रकार की बातचीत समाप्त कर रहे हैं और ‘‘कार्रवाई करेंगे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital