कोच्चि में किराये के मकान में तीन बच्चों समेत पांच लोग मृत मिले, जांच शुरू

कोच्चि: केरल के कोच्चि शहर में शनिवार को किराये के एक मकान में तीन बच्चों सहित पांच लोग मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी तिरुवनंतपुरम के निवासी थे और पिछले कुछ महीनों से पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के सिलसिले में वदुथला स्थित किराये के एक मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं की पहचान कनकलता और उनकी बेटी अस्वती के रूप में हुई है, जबकि मृत मिले तीन बच्चों की शिनाख्त अस्वती के बच्चों के रूप में हुई है। एर्नाकुलम उत्तर थाने के अधिकारियों ने बताया कि परिवार शुक्रवार से घर से बाहर नहीं आया था। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो पांचों मृत मिले।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि महिलाओं ने पहले बच्चों की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस दल परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं और अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद एर्नाकुलम उत्तर थाने में एक मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button