यूपी में भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार, थम गईं महिला की सांसें; 22 लोग घायल

वाराणसी: गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांव के सामने वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कैसे हुआ हादसा

एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव से आए यात्री पहले वाराणसी पहुंचे थे। यहां से टूरिस्ट बस के जरिए नेपाल के काठमांडू गए थे।

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

वापसी के दौरान नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास फोरलेन पर एक बोलेरो को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो बसों से गए थे नेपाल
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव समेत विभिन्न गांव के करीब 95 से 96 लोग वाराणसी के दो बसों से चित्रकुट में दर्शन के बाद तीन दिन पूर्व काठमांडू गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button