नोएडा बवाल में बड़ा खुलासा: 1823 KM दूर इन दो राज्यों से निकली चिंगारी, टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग

नोएडा: नोएडा में हुए बवाल में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नोएडा शहर में वेतन वृद्धि को जो आग भड़की उसकी चिंगारी तेलंगाना और कर्नाटक से व्हाट्सएप के जरिये आई थी। कई संगठन के लोग दूर के राज्यों में बैठकर कई व्हाट्सएप ग्रुप को हैंडल कर रहे थे। वहीं, एसटीएफ हिंसा के दौरान बनाए गए 500 से अधिक वीडियो को खंगाल रही है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप भी उसके रडार पर हैं।

एसटीएफ को पता चला है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी श्रमिकों के प्रदर्शन को उकसाने के लिए बनाए गए थे। जांच में यह बात सामने आई है कि तेलंगाना व कर्नाटक से कुछ लोगों की डिजिटल ट्रेल मिली है। यानी वहां से कई टेलीग्राम व व्हाट्सएप ग्रुप पर दिशा-निर्देश दे रहे थे।

इन ग्रुपों में नोएडा में काम करने वाले काफी संख्या में श्रमिकों को जोड़ा गया था। एसटीएफ की टीम तकनीकी पहलुओं पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। हिंसक प्रदर्शन के दौरान नोएडा में उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में हजारों वीडियो बनाए गए थे। सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस का फ्लैग मार्च

सोमवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को अंबेडकर जयंती की छुट्टी थी। बुधवार को फैक्ट्रियों में सुबह के वक्त कामगार पहुंचने लगे। इससे पहले पुलिस की टीम सुबह से ही तैयार थी। सभी बॉर्डर एरिया पर पुलिस बल तैनात था। सुबह से ही औद्योगिक सेक्टरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और जहां भी श्रमिक इकट्ठा होने लगे, वहां से पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटा दिया।

600 से अधिक अब तक गिरफ्तारी

सोमवार को हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन के बाद बुधवार रात तक करीब 600 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकतर गिरफ्तारी कोतवाली फेज वन, फेज टू, सेक्टर-58, सेक्टर-63, फेज थ्री से हुई है। इनमें ग्रेटर नोएडा से भी कुछ गिरफ्तारियां हुई है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button