‘यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करेगी’; कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ देख बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 13 Jun 2026 08:48 AM
‘यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करेगी’; कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ देख बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
ऑडियो सुनें

Nitin Gadkari On Bharat Bhhagya Viddhaata: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के भव्य प्रीमियर में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म की तारीफ की। नितिन गडकरी का कहना है कि यह फिल्म उन दुखद हमलों की यादें ताजा करती है और खतरे के समय स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के दिखाए गए असाधारण साहस को दिखाती है। बता दें कि यह फिल्म 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान मुंबई के कामा हॉस्पिटल की नर्सों की बहादुरी को पर्दे पर दिखाती है।

‘उम्मीद है युवाओं को प्रेरित करेगी फिल्म’
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ पुरानी यादें ताजा करती है। जब आतंकवादी हमले हुए थे, तब मैं मुंबई में था। VT स्टेशन पर हमला करने के बाद आतंकवादी कामा अस्पताल में घुस गए थे। यह फिल्म वहां की नर्सों द्वारा लोगों की जान बचाने के लिए दिखाए गए जबर्दस्त साहस को असलियत के साथ दिखाती है’। नितिन गडकरी ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म युवा पीढ़ी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इसे देखकर नए दर्शक पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे’।


स्टाफ नर्स की भूमिका में कंगना रनौत

इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म हेल्थकेयर वर्करों और सपोर्ट स्टाफ की अहम भूमिका को दिखाती है कि उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के बिना सिस्टम का काम करना कितना मुश्किल हो जाता। ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना एक स्टाफ नर्स का किरदार निभा रही हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news