पूर्व मंत्री विजयभास्कर ने दिया तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jun 2026 04:28 PM
पूर्व मंत्री विजयभास्कर ने दिया तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा
ऑडियो सुनें

चेन्नई: अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री और बागी नेता सी. विजयभास्कर ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर को सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रभाकर ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि त्यागपत्र विजयभास्कर ने खुद हाथ से लिखा था तथा यह विधानसभा के नियमों के मुताबिक़ था, इसलिए इसे मंज़ूर कर लिया गया।

विजयभास्कर पुडुकोट्टई जिले की विरालिमलाई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह पिछली अन्नाद्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।
विजयभास्कर उन बागी अन्नाद्रमुक नेताओं में थे जिन्होंने 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत पर विभाजन में टीवीके सरकार के पक्ष में वोट दिया था।

इससे पहले, अन्नाद्रमुक के चार अन्य विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफ़ा दे दिया था और बाद में वे सत्ताधारी टीवीके में शामिल हो गए थे।
विधायक पद से इस्तीफ़ा देने से पहले, विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब सत्ता या अहंकार नहीं है, बल्कि सबको साथ लेकर चलने और पूरी निष्ठा के साथ काम करने से है। उन्होंने कहा, ”कोई नेतृत्व लोगों का दिल कैसे जीत सकता है, जब वह पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले अपने ही कार्यकर्ताओं का दिल नहीं जीत पाता?

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav