
नई दिल्ली: उमर खालिद ने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाकों में फरवरी 2020 के दंगों के पीछे कथित साजिश से जुड़े आतंकवाद-रोधी कानून यूएपीए के मामले में जमानत मांगते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।
दिल्ली में साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की कथित बड़ी साजिश से जुड़े यूएपीए मामले में आरोपी उमर खालिद उमर खालिद की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। अदालत ने पुलिस को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।



