आबे के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, शनिवार को देश भर में तिरंगा आधा झुका रहेगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 06:57 PM
आबे के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, शनिवार को देश भर में तिरंगा आधा झुका रहेगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, इस दौरान शनिवार को भारत में उन सभी इमारतों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है. जापान के लोक प्रसारक एनएचए के मुताबिक, देश की सबसे शक्तिशाली व प्रभावी शख्सियतों में से एक आबे की पश्चिमी जापान में शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई.

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधे पर झुके रहेंगे, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं और इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा. ’’ आबे की मौत की खबर सार्वजनिक किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu