अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की हादसे में मौत, तीन घायल, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहे थे झांसी

झांसी: अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल अली अहमद से मिलने आ रहे थे। झांसी के थाना पूंछ इलाके में हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया। अली को प्रयागराज के नैनी जेल से 1 अक्तूबर 2025 को झांसी जेल शिफ्ट किया गया था। तभी से वह यही बंद है।

 

कार में सवार प्रयागराज के फटवा निवासी 28 वर्षीय अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख, 30 वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद, 24 वर्षीय उमर पुत्र अरसद, आबान अहमद पुत्र अतीक अहमद एवं सोनू खान झांसी आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में थाना पूंछ इलाके के खिल्ली गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में अतीक अहमद के बेटे आबान एवं सोनू खान की मौत हो गई है। अन्य तीन लोगों को नाजुक हाल में झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button