देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,840 नए मामले सामने आए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Jul 2022 10:22 AM
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,840 नए मामले सामने आए…

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 18,840 नए मामले सामने आए हैं और 43 लोगों की मौत हुई है. पूरे भारत में कोरोना के एक्टिव केस इस समय 1,25,028 यानी सवा लाख से ऊपर पहुंच चुके हैं. जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 4.14% है. स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी हुए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से पिछले एक दिन में 16,104 लोग ठीक हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 198.65 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. जबकि भारत का सक्रिय केस लोड इस समय 1,25,028 है. इस तरह सक्रिय मामले अभी 0.29% हैं. फिलहाल देश में कोरोना से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है.

By Nandkishoryadav