
नई दिल्ली: आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी के जीवन में खुशी और सफलता के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही आईए जानते हैं कि और नेताओं ने इस मौके पर क्या संदेश दिया है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना की।



