नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढकर 1,344 हुई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Sep 2026 11:36 AM
नेपाल में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढकर 1,344 हुई
ऑडियो सुनें

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढकर 1,344 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। नेपाल पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 843 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 758 वयस्कों और 85 बच्चों के शव शामिल हैं।

इसके अलावा अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 501 क्षत-विक्षत शव भी बरामद किए हैं। नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि शनिवार को और शव मिलने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या 1,344 हो गई है। यह बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हुए हिमस्खलन से आई थी। इसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई।

 

अब तक 1,030 शवों को डीएनए नमूने एकत्र करने जैसी प्रक्रियाओं सहित अन्य निर्धारित नियमों के अनुसार अस्थायी रूप से जमीन में दफन किया गया है। नेपाल सेना के नेतृत्व में संयुक्त बचाव दल शनिवार को 11वें दिन भी खोज और बचाव अभियान में जुटे रहे। अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों की अनुमानित संख्या 4,898 है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav