माकपा पर सतीशन का तंज, कहा- हार की जिम्मेदारी गोविंदन, मतदाताओं पर डालकर आगे बढ़ गई पार्टी

तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बुधवार को विधानसभा चुनाव में हार के लिए माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन और मतदाताओं को जिम्मेदार ठहराए जाने संबंधी खबरों को लेकर पार्टी पर तंज कसा। मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में सतीशन ने कहा, ”ऐसा लगता है कि माकपा की विस्तारित राज्य समिति ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी बेचारे एम वी गोंिवदन और मतदान करने वाले लोगों पर डाल दी और चलते बनी।”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह ठीक है। मैं इसका स्वागत करता हूं क्योंकि उन्हें अब भी यह समझ नहीं आया है कि वे क्यों हारे। यह अच्छी बात है। उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने दीजिए। हमें इससे कोई समस्या नहीं है।” सतीशन ने कहा कि यह ”काफी दिलचस्प स्थिति” है, जिसमें हार के लिए जिम्मेदार लोगों ने कथित तौर पर मतदाताओं और गोंिवदन को जिम्मेदार ठहराकर अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश की।

उन्होंने कहा, ”ठीक है, इसे इसी तरह रहने दीजिए।” उनकी यह टिप्पणी माकपा द्वारा विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के मद्देनजर बड़े संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आई। मंगलवार को तीन दिवसीय विस्तारित राज्य समिति की बैठक के समापन पर गोंिवदन ने कहा था कि पार्टी ने चुनावी हार की सामूहिक जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है और अब संगठनात्मक कमियों को दूर करने, राजनीतिक हस्तक्षेप मजबूत करने तथा पार्टी के फैसलों को अमल में लाने पर ध्यान दिया जाएगा। गोंिवदन ने कहा था, ”पार्टी हर दृष्टि से अपनी गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया से गुजरेगी।” उन्होंने कहा था कि राज्य सचिव और राज्य समिति ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button