पुलिसर्किमयों पर तीन महिला पत्रकारों का यौन उत्पीड़न का आरोप, अपराध शाखा जांच में जुटी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 04 Oct 2026 11:29 AM
पुलिसर्किमयों पर तीन महिला पत्रकारों का यौन उत्पीड़न का आरोप, अपराध शाखा जांच में जुटी
ऑडियो सुनें

 नयी दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर तीन अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसर्किमयों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसर्किमयों के खिलाफ नयी दिल्ली जिला पुलिस को ये शिकायतें मिली थीं। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नयी दिल्ली जिला पुलिस ने शिकायतों को अपराध शाखा को सौंप दिया है। अधिकारी के अनुसार, ये आरोप तीनों महिला पत्रकारों ने पुलिसर्किमयों के खिलाफ लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा आरोपों की गहन जांच करेगी और शिकायतकर्ता महिला पत्रकारों तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav