CJP Protest Updates: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है. तीनों नेता आज दोपहर दो बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
इन नेताओं को अगले एक साल की अवधि तक शांति व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को शर्त के साथ रिहा कर दिया है। अदालत ने शर्त रखी कि वो एक साल तक शांति बनाए रखेंगे। एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की एक अदालत ने रिहा कर दिया है।
हिरासत के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों CJP नेताओं को आज यानी रविवार (11 अक्तूबर) को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। CJP के कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने रविवार (11 अक्टूबर) को कहा, “एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत ने दीपके, रांका और दास को रिहा कर दिया है।” इस बीच, CJP ने चुनावी वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार (10 अक्तूबर) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास का विमान उतरने के बाद उन्हें हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्हें एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोक दिया था। इस बीच, दिल्ली की एक अदालत ने तीनों को रिहा कर दिया है
एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज रविवार को दिल्ली कैंट पुलिस थाने में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।”