VIDEO : गरबा परिधान पहने सिगरेट फूंकी, बंदूक लहराई, स्टंट मारे, अब रसूखदार परिवार के 9 युवा गिरफ्तार  

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 10 Oct 2026 03:18 PM
VIDEO : गरबा परिधान पहने सिगरेट फूंकी, बंदूक लहराई, स्टंट मारे, अब रसूखदार परिवार के 9 युवा गिरफ्तार  
ऑडियो सुनें
बिलासपुर शहर में गरबा परिधान में धूम्रपान और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले रसूखदार परिवारों के 5 युवतियों समेत 9 युवाओं को गिरफ्तार किया गया हैं।  
वायरल वीडियो में गरबा वेशभूषा में सिगरेट एवं पिस्टलनुमा वस्तु का प्रदर्शन किया गया। इस पर बजरंग दल ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत की, सही पाये जाने के बाद 9 आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने थाना सिविल लाइन में धारा 196, 299 एवं 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
उधर शिवपुरी के होटल राजमहल पैलेस में आयोजित होने वाले गरबा इवेंट को प्रमोट करने के लिए लड़कियों की नुमाइश से जुदा वीडियो वायरल हो रहा है। चार पहिया वाहनों की छतों पर लड़कियों को बैठाया गया और हाथ में पोस्टर पकड़ा दिए गए  जिसके बाद वाहन रैली के नाम पर पूरे बाजार में फूहड़ प्रदर्शन किया गया। पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group