पीसीसी चीफ दीपक बैज का केन्द्रीय रेल मंत्री पर हमला, बोले—इनके राज में रेल व्यवस्था बदहाल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 10 Oct 2026 02:08 PM
पीसीसी चीफ दीपक बैज का केन्द्रीय रेल मंत्री पर हमला, बोले—इनके राज में रेल व्यवस्था बदहाल
ऑडियो सुनें

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज मोदी सरकार पर निशाना साध। कहा कि सरकार डरी हुई है और जब तक ज्ञानेश कुमार और पीएम मोदी का इस्तीफा नहीं मिलता, तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र को खत्म किया. सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर संविधान को कुचलने का काम किया, इसलिए आज आम जनता सड़क पर प्रदर्शन कर रही है.

श्री बैज आज कुछ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक धरना को रोकने के लिए दिल्ली को जेल बना दिया है. हर तरफ घेराबंदी है, सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है. हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है. एम्बुलेंस तक को बक्शा नहीं जा रहा है. भाजपा द्वारा कांग्रेस पर संविधान को हाईजैक करने की कोशिश के आरोप पर कहा कि सरकार में इंसानियत है तो प्रधानमंत्री और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

उन्होंने साय सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी की घोषणा पर कहा कि किसानों की स्थिति छत्तीसगढ़ में खराब है. मजदूरों को तनख्वाह नहीं मिल रही है. यह सिर्फ घोषणा है, अब भी किसानों का कोई भला नहीं होगा. किसानों को ठगने का काम सरकार कर रही है. वहीं रोजगार मेले को लेकर बैज ने कहा कि सरकार दावा कर रही है कि करीब 10 हजार नौकरियां दी है. अब तक 1 लाख से अधिक पद खाली है. 5 हजार पद भी सरकार नहीं भर पाई है. सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठ बोल रही है.

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे को लेकर बैज ने कहा कि देश में इमरजेंसी के हालात हैं और यहां नौटंकी कर रहे हैं. ये पूरी तरह से सरकार की फिजूल खर्ची है. इस सरकार में रेल व्यवस्था बदहाल हो चुकी है. पहले दिल्ली से ट्रेनों को चालू करें, फिर छत्तीसगढ़ में नई ट्रेन का उद्घाटन करें. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि श्याम बिहारी जायसवाल पहले अपने विभागों को संभालें. जंगल उजड़ रहे हैं, चहेते उद्योगपतियों को जल, जंगल, जमीन सौंप रहे हैं. पहले श्याम बिहारी जायसवाल बताएं कि यह सब सही है क्या?

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group