Happy Birthday Sara: सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा के लिए किया खास पोस्ट, मैसेज पढ़कर हो जाएंगे भावुक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Oct 2026 01:05 PM
Happy Birthday Sara: सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा के लिए किया खास पोस्ट, मैसेज पढ़कर हो जाएंगे भावुक
ऑडियो सुनें

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर 12 अक्तूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर बेटी के लिए भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि अब सारा को अपनी पसंद के रास्ते चुनते और आगे बढ़ते देखकर उन्हें खुशी होती है। सारा अपनी शिक्षा, सादगी और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं।

 

‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सारा का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और करीबी लोग लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सार तेंदुलकर अपनी सादगी और ग्लैमर, दोनों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं और फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।

 

सचिन ने बेटी के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट भी किया है। उन्होंने भावुक कर देने वाले इस पोस्ट में लिखा, ‘एक समय था, जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था। अब अक्सर आपको अपनी पसंद के रास्ते चुनते और उन पर आगे बढ़ते देखकर ही खुश हो जाता हूं। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। ढेर सारा प्यार।’ पोस्ट में सचिन कुर्ता पैजामा में और सारा साड़ी में नजर आ रही हैं।

 

सारा की शिक्षा और पर्सनल लाइफ
सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (मुंबई) से की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज (UCL) गईं। वह मेडिकल साइंस में पढ़ाई कर चुकी हैं। हालांकि, सारा ने फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं।

 

एक खूबसूरत सफर की झलक
सचिन और अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा ने हमेशा अपनी सादगी और विनम्रता से लोगों का दिल जीता है। वह भले ही पब्लिक फिगर हों, लेकिन उन्होंने हमेशा एक लो-प्रोफाइल और एलीगेंट लाइफस्टाइल को चुना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav