देवी की आराधना का पर्व नवरात्रि के पहले दिन गुजरात के राजकोट स्थित राजवी पैलेस में क्षत्रिय राजपूत महिलाओं ने बाइक-जीप पर सवार होकर तलवार रास का अद्भुत कौशल दिखाया।
इस दौरान महिलाओं ने बाइक और जीप पर सवार होकर तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए और अपनी वीरता, शौर्य व परंपरा का शानदार परिचय दिया। ये क्षत्रिय संस्कृति और वीरता की जीवंत पहचान है।
क्षत्रिय रानियाँ और महिलाओं ने हाथों में तलवार लेकर तलवार रास की अद्भुत प्रस्तुति दी और अपनी वीरता, परंपरा व कला से सभी का दिल जीत लिया।
राजकोट के रणजीत विलास पैलेस में क्षत्रिय संस्कृति और शौर्य का भव्य प्रदर्शन किया गया। क्षत्रिय महिलाओं ने हाथ में तलवार लेकर तलवार रास खेलकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वीडियो देखिए :