छत्तीसगढ़ में बसों के किराए में वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने बस किराया में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है।
जानते चले कि छत्तीसगढ़ बस परिवहन संघ ने निजी बसों के किराए में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव सरकार को महीना पहले दिया था। संगठन का तर्क है कि पेट्रोल के दाम जिस तरह बड़े हैं उसके बाद निजीबसों को चलाना मुश्किल होता जा रहा है इसलिए यात्री किराए में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया गया था।
मालूम होवे कि तत्कालीन जोगी सरकार ने 2001 में सरकारी बसों का परिचालन बंद कर दिया था। इसके बाद यह बस सेवा निजी हाथों में आ गई थी। सरकारी बस ना चलने के कारण आम आदमी को महंगी बस सेवा का एकमात्र विकल्प है।
देखिए कितना बढ़ा किराया
नई अधिसूचना के बाद बस किराए में बढ़ोतरी की गई है। साधारण बस का किराया ₹1.25 से बढ़ाकर ₹1.75 प्रति किलोमीटर किया गया। बेमेतरा से रायपुर, दुर्ग और कवर्धा जाने वाले यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ। जानिए नई दरें।
