बस यात्रियों को महंगाई का झटका, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया यात्री बस किराया, ₹1.25 से बढ़ाकर ₹1.75 प्रति किलोमीटर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 07:36 PM
बस यात्रियों को महंगाई का झटका, छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया यात्री बस किराया, ₹1.25 से बढ़ाकर ₹1.75 प्रति किलोमीटर
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ में बसों के किराए में वृद्धि हुई है। राज्य सरकार ने बस किराया में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है।

जानते चले कि छत्तीसगढ़ बस परिवहन संघ ने निजी पशुओं के किराए में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव सरकार को काफी महीना पहले दिया था।संगठन का तर्क है कि पेट्रोल के दाम जिस तरह बड़े हैं उसके बाद निजी पशुओं को चलाना मुश्किल होता जा रहा है इसलिए यात्री किराए में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया गया था।

मालूम होवे कि तत्कालीन जोगी सरकार ने 2001 में सरकारी बसों का परिचालन बंद कर दिया था। इसके बाद यह बस सेवा निजी हाथों में आ गई थी। सरकारी बस ना चलने के कारण आम आदमी को महंगी बस सेवा का एकमात्र विकल्प है।

देखिए कितना बढ़ा किराया
नई अधिसूचना के बाद बस किराए में बढ़ोतरी की गई है। साधारण बस का किराया ₹1.25 से बढ़ाकर ₹1.75 प्रति किलोमीटर किया गया। बेमेतरा से रायपुर, दुर्ग और कवर्धा जाने वाले यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ। जानिए नई दरें।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group