इंडिगो की फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड, नागपुर डायवर्ट हुई, एयरपोर्ट के रनवे में खराबी, बड़े कांग्रेस नेता भी फंसे रहे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 10:57 PM
इंडिगो की फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड, नागपुर डायवर्ट हुई, एयरपोर्ट के रनवे में खराबी, बड़े कांग्रेस नेता भी फंसे रहे
ऑडियो सुनें

दिल्ली से उड़ान भरकर इंडिगो को फ्लाइट जब रायपुर एयरपोर्ट पहुंची तो वहां लैंडिग ही नहीं हो सकी. विमान ने कई बार एयरपोर्ट के ऊपर ही चक्कर लगाए और करीब 4 से 5 बार एयरपोर्ट पर लैंडिग की कोशिश की. इसके बाद भी फ्लाइट लैंड नहीं पाई और बाद में विमान को 6E 734 को नागपुर डायवर्ट कर वहां सुरक्षित लैंडिग कराई गई.

बताया जा रहा है कि रायपुर एयरपोर्ट के रनवे में खराबी के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई है. इस वजह से फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट के लिए भेजना पड़ा. हालांकि जनाकारी के मुताबिक रनवे की खराबी के अब दूर कर लिया गया है और नागपुर में लैंड कराई गई इंडिगो की फ्लाइट को भी रायपुर आने का निर्देश दे दिया गया है. अचानक हुए फ्लाइट के डायवर्जन से यात्रियों का परेशानी का सामना करना पड़ा है.

कुछ रिपोर्ट का ये भी कहना है जब दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मौमस प्रतिकूल था. एयरपोर्ट पर हवाएं तेज चल रही थी इसी वजह से फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी और नागपुर क लिए डायवर्ट करना पड़ा. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि मंगलवार को माना एयरपोर्ट के ATC में तकनीकी खराबी आई, जिससे दिल्ली, कोलकाता और इंदौर से आने वाली उड़ानें रायपुर में लैंड नहीं कर सकीं और उन्हें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया

जानकारी के मुताबिक, विमान में दिल्ली से रायपुर लौट रहे कई कांग्रेस नेता भी सवार थे. फ्लाइट में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा समेत कई विधायक रायपुर लौट रहे थे. इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से आने वाली दो फ्लाइट को भी नागपुर डायवर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group