सरगुजा. केल्हारी में हुआ भीषण बस हादसे के 24 घंटे के भीतर ही चिरमिरी के बड़ा बाजार इलाके में एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ एक अनियंत्रित जायलो वाहन अचानक गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को त्वरित राहत पहुँचाते हुए जिला अस्पताल चिरमिरी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल अस्पताल पहुँचकर घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा व त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।
स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सीधे जिला अस्पताल चिरमिरी पहुँचाया गया। अधिकारियों को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।
बीते गुरुवार को ही एमसीबी जिले के केल्हारी में बड़ा बस हादसा हुआ था, जिसके ठीक बाद इस घटना ने जिले में सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।