महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 23 Oct 2026 04:38 PM
महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
ऑडियो सुनें

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार नेशनल हाईवे-53 पर 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा चौक के पास हुआ, जहां ओडिशा के संबलपुर से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर 16 चक्का ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो ओडिशा के संबलपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सभी के राजनांदगांव जिले का निवासी होने की बात सामने आई है, हालांकि मृतकों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group