असम की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में :
जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गठित SIT की जांच पर सवाल
असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गठित SIT की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा गठित SIT अदालत में सबूत पेश करने में नाकाम रही है, जिसके चलते मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल रही है। गोगोई ने यह भी सवाल उठाया कि SIT का उद्देश्य जुबीन गर्ग को न्याय दिलाना है या उनकी मौत से जुड़े लोगों को बचाना। ये आरोप गौरव गोगोई ने लगाए हैं।
अवैध बांग्लादेशी पकड़ाया
असम के धुबरी जिले के बिलासीपारा में बांग्लादेश के लालमोनिरहाट निवासी रोबिउल शेख नामक नागरिक को हिरासत में लिया गया है!
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों ने उसे रात के समय उदमारी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखा था!
स्थानीय एकेआरएएसयू (AKRASU) के सतर्क सदस्यों ने उसे पकड़कर लक्ष्मीगंज पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बिलासीपारा थाने भेज दिया!
इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल पैदा हो गया है !!
ऊषा मंगेशकर को हजारिका सम्मान
भारतीय संगीत जगत की सुप्रसिद्ध कलाकार आदरणीया ऊषा मंगेशकर जी को नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में डॉ. भूपेन हज़ारिका राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भूपेन दा और असम के साथ ऊषा जी का गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव इस सम्मान को और भी विशेष बनाता है।
शिल्प समागम मेला
पूर्वोत्तर राज्यों सहित देशभर के कारीगरों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से असम की राजधानी गुवाहाटी में आठ दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’ आयोजित किया जा रहा है। मेले में भारत की समृद्ध और विविध पारंपरिक हस्तशिल्प तथा हथकरघा उत्पादों की विरासत प्रदर्शित की जा रही है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मेला 28 अक्टूबर, बुधवार तक चलेगा.
कामाख्या मंदिर के लिए बनेगा रोपवे
असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर परिसर तक रोपवे बनाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। रोपवे बनने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।